रजोल:BSF में तैनात जयसिंहपुर निवासी के बेटे ने बनोई में फंदा लगा कर ली आत्महत्या

--Advertisement--

Image

राजोल/शाहपुर, नितीश पठानियां

जिला कांगड़ा में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। यहां पुलिस थाना गगल के तहत पड़ते बनोई गांव में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार वह बनोई गांव में अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहता था। युवक की पहचान रवि कुमार 22 साल पुत्र दीप कुमार निवासी गांव कथोन जमूह तहसील जयसिंहपुर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि रवि कुमार के पिता दीप कुमार बीएसएफ बटालियन बनोई में कार्यरत हैं और परिवार सहित बनोई में किराये के घर में रह रहे थे। अभी तक इस बात की पता नहीं चल पाया है कि युवक ने आत्महत्या क्यों की है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेज दिया।

गगल पुलिस थाना के उप निरीक्षक शीशपाल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक का टांडा में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही पता चल पाएगा कि युवक ने आत्महत्या क्यों की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...