प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग को शिक्षा सहित सरकारी नोकरियों में केंद्र सरकार की तरह 27 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग

--Advertisement--

Image

शिमला,25 मार्च, जसपाल ठाकुर 
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष चौधरी दिलाबर सिंह ने प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग को शिक्षा सहित सरकारी नोकरियों में एकमुश्त  केंद्र सरकार की तरह 27 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की है।उन्होंने कहा है कि प्रदेश में अभी तक 12,15 व 18 प्रतिशत के हिसाब से आरक्षण दिया जा रहा है जो बहुत ही कम है।
यहां जारी एक बयान में दिलाबर सिंह ने भाजपा सरकार पर आरोप लगया है कि उन्होंने पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए कुछ नही किया।उन्होंने कहा जब जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तब तब ही इस वर्ग के कल्याण को योजनाएं बनी और इस वर्ग का हित हूआ।उन्होंने कहा कि 1975 में चौधरी हरिराम के प्रयासों से तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ.यशवंत सिंह परमार ने प्रदेश में 5 प्रतिशत आरक्षण शुरू किया था।इसके बाद कांग्रेस सरकारों के समय ही प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण समय समय पर बढ़ाया गया जो अब 18 प्रतिशत है।
उन्होंने कहा कि इस समय श्रेणी एक व दो के लिए 12 प्रतिशत जबकि श्रेणी तीन के लिए 18 प्रतिशत निर्धारित किया गया है जो अब समय की मांग के अनुसार कम है। चौधरी ने सरकार से यह भी मांग की है कि संविधान के अनुसार साक्षात्कार कमेटी में अन्य पिछड़ा वर्ग का एक सदस्य होना जरूरी है जो बर्तमान में नही हो रहा है,उसे तुरंत लागू किया जाय।उन्होंने सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि बर्तमान सरकार के इस कार्यकाल में अबतक अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बोर्ड का गठन तक नही हुआ है।इससे साफ है कि वह इस वर्ग की कितनी हितेषी है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...