टिकरी पंचायत में प्रस्ताव पारित, अवैध शराब बेची तो होगा 10 हजार रूपए जुर्माना

--Advertisement--

Image

भटियात, जीवन कुमार

विकास खंड भटियात के तहत टिकरी ग्राम पंचायत में बुधवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पंचायत प्रधान सोनू देवी ने की। इस ग्राम सभा में 190 ग्राम सभा के सदस्यों ने उपस्थिति दर्ज की। इस मौके पर पंचायत द्वारा अनेकों महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए। इसमें विशेष रूप से नशा मुक्ति पर प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें अवैध रूप से शराब बेचने पर 10 हजार रूपए जुर्माना करने का निर्णय लिया गया।

सार्वजनिक स्थल पर शराब व चरस आदि का सेवन करते पकड़े जाने पर 5000 रूपए का जुर्माना करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही पंचायत द्वारा पंचायत क्षेत्र की देहर खड्ड से रेत बजरी उठाने पर रॉयल्टी लेने का निर्णय लिया। जिसमें प्रति ट्रक 500 व ट्रैकर पर 300 रूपए रॉयल्टी लेने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही पंचायत ने यह भी निर्णय लिया कि पंचायत में पुलिस के प्रवेश पूर्व पंचायत को अवगत किया जाए। इस मौके पर अन्य विकासात्मक विषयों पर चर्चा की गई व विकास कार्यों को प्रस्तावित किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...