निफा और कांगड़ा सेवियर संस्था द्वारा आयोजित रक्त दान शिविर में वतौर मुख्यअतिथि पहुंचे वन मंत्री

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसवाल

कांगड़ा स्थित टंडन क्लब में निफा और कांगड़ा सेवियर संस्था द्वारा एक रक्त शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्त शिविर का आयोजन शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहीदी को एक नई पहल के साथ मनाने के लिए किया गया।

आयोजित रक्त शिविर में माननीय वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया पहुंचे, जिनका स्वागत एसडीम कांगड़ा अभिषेक वर्मा और प्रदेश भाजपा सचिव एवं अध्यक्ष कांगड़ा सेवियर संस्था वीरेंद्र चौधरी द्वारा किया गया।
राकेश पठानीय ने रक्तदान करने वाले प्रत्येक व्यक्ति से बातचीत की और उनके इस प्रशंसनीय कार्य के लिए उन्हें बधाई दी।

उन्होंने निफा और कांगड़ा सेवियर दोनों सामाजिक संस्थाओं के कार्यों की भी प्रशंसा की और कहा कि समाज के लिए आप एक बहुत अच्छा कार्य कर रहे हो, कांगड़ा सेवियर संस्था के अध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी ने बताया कि टंडन क्लब कांगड़ा में लगाये गये कैंप में 81 यूनिट ब्लड एकित्रत किया। उन्होने बताया कि रक्त दान करने के लिए लोगों ने स्वेच्छा से संपर्क किया जिससे भारी संख्या में रक्त दान करने के लिए दानी पहुंचे।

रक्त शिविर के दौरान एसडीम कांगड़ा अभिषेक वर्मा, सेवियर संस्था के सदस्य पवन गुप्ता, मनीष बल्ला, मुनीष रिहालिया सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...