उप चुनाव के दृष्टिगत जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित: राकेश कुमार प्रजापति

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, 16 मार्च, राजीव जस्वाल:

जिला निर्वाचन अधिकारी, राकेश कुमार प्रजापति ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फरवरी, 2019 में जारी निर्वाचन व्यय की निगरानी के निर्देशों के संग्रह के भाग-बी के पैरा 6 में निहित निर्देशों के अनुपालन करते हुए 8-फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव को देखते हुये चुनाव से संबंधित भ्रष्ट आचरण की सूचना देने के लिए जिला राजस्व अधिकारी के कार्यालय, धर्मशाला में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष और कॉल सेंटर स्थापित करने के आदेश जारी किये हैैं।

यह नियंत्रण कक्ष और कॉल सेंटर चुनाव की घोषणा की तारीख से लेकर चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक चौबीसों घंटे काम करेंगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला राजस्व अधिकारी, कांगड़ा को नियंत्रण कक्ष और कॉल सेंटर के प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है। कंट्रोल रूम का टेलीफोन नंबर 01892-223318 रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...