देहरा नवालिक लड़की के अपहरण मामले में अब पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

देहरा, मनु

पुलिस थाना क्षेत्र देहरा के तहत एक गांव की नाबालिक लड़की के अपहरण मामले में नया मोड़ सामने आया है। नाबालिग लड़की के साथ उक्त युवक द्वारा दुष्कर्म किया गया है। इस बात की मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि हो गई है। बताया जा रहा है कि उक्त युवक के खिलाफ अब पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि नाबालिग लड़की के साथ हुए अपहरण को लेकर देहरा थाना में गत रविवार को मामला दर्ज हुआ था।

परिजनों ने शिकायत दी थी कि शनिवार शाम के समय एक 25 वर्षीय युवक ने उनकी नाबालिग को अपहरण करके कहीं भेजा गया है। पुलिस ने नाबालिग को तो ढूंढ निकाला लेकिन जब उसकी मेडिकल जांच करवाई गई तो उसमें उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक द्वारा गाड़ी में ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। डी.एस.पी. देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईटीआई शाहपुर में 31 मार्च को लगेगा लघु रोजगार मेला, 255 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

विश्व क्षय रोग दिवस पर नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने निकाली रैली

100 दिन के अभियान में उच्च जोखिम गांवों में...

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र...