सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों से नहीं ली जाएगी कम्प्यूटर फीस

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों से कम्प्यूटर फीस नहीं ली जाएगी। शिक्षा विभाग ने कोरोना काल में विद्यार्थियों की यह फीस माफ कर दी है। हिमाचल प्रदेश कम्प्यूटर साइंस प्रवक्ता संघ के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम ने बताया कि शिक्षा विभाग ने कम्प्यूटर फीस 110 रुपए प्रतिमाह को माफ किया है।

उन्होंने बताया कि संघ ने कई बार शिक्षा विभाग से यह मांग उठाई है। इसके अलावा कम्प्यूटर विषय पढ़ रहे विद्यार्थियों को एक वर्षीय डिप्लोमा के समकक्ष मान्यता दिए जाने को भी संघ ने प्रमुखता से उठाया है। शिक्षकों की मांगों को लेकर संघ के पदाधिकारियों की बैठक हुई।

बैठक में संघ के महासचिव रंजीत, उपाध्यक्ष रजनीश, सुनीता कटोच, अविनाश, अनुराग, अशोक, इंद्र सिंह, शैलेंद्र, राजन, उमेश, दिनेश, जीवन व रीना मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मातम में बदलीं शादी की खुशियां, नदी में नाव पलटने से 6 लोग डूबे, तीन शव मिले, 3 लापता

हिमखबर डेस्क हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में यमुना नदी...

साइप्रस का वीजा लगा था, टिकट भी कन्फर्म थी, 3 दिन पहले लापता हो गया 22 वर्षीय पंकज, आज मिली लाश

हिमखबर डेस्क ब्लॉक इंदौरा की मलकाना पंचायत के गांव ढसौली में...