जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा आज इंदिरा गांधी खेल परिसर में पांच दिवसीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

--Advertisement--

Image

शिमला, 15 मार्च,जसपाल ठाकुर

जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा आज यहां इंदिरा गांधी खेल परिसर में पांच दिवसीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में युवा सेवा एवं खेल विभाग के उपनिदेशक श्री संजय शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी राकेश धोटा ने बताया कि इस शिविर के दौरान प्रथम दिन पुलिस विभाग द्वारा युवाओं को नशाखोरी के दुष्परिणामों के बारे में अवगत कराया गया तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा सही पोषाहार की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। उन्होनें बताया कि शिविर में जिला के समस्त विकास खण्ड के 70 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीर ठाकुर, युवा संयोजक रमा शर्मा, खेल परीक्षक निर्मला चैहान, सुनीता शर्मा, संदीप कुमार, अशोक कुमार, अंकिता शर्मा व नवदीप शर्मा भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...