सेवानिवृत्त सैनिकों ने थामा भाजपा का दामन

--Advertisement--

Image

हमीरपुर, व्यूरो

भारतीय सेना में देश सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त हुए 4 सेना के जवानों ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के साथ भेंट करके विधिवत भाजपा ज्वाइन कर ली है। सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री निवास समीरपुर में सेवानिवृत्त चारों सैन्य जवानों ने केंद्र की मोदी सरकार, प्रदेश की भाजपा सरकार एवं विशेष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल वित्त राज्य एवं कारपोरेट मंत्रालय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की जनकल्याणकारी नीतियों के ऊपर विश्वास रखते हुए भाजपा पार्टी का दामन थामा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने उनके यहां पहुंचे चारों सेवानिवृत्त सैन्य जवानों का भाजपा पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया है और कहा है कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी का डंका पूरे विश्व में बज रहा है इसका सारा श्रेय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। पूर्व सैनिकों की वन रैंक वन पेंशन जैसे मामलों को सुलझाने और भारतीय सेना को अदम्य साहस एवं शौर्य के साथ मोर्चा संभालने के लिए जिस तरह से वे लगातार कार्य कर रहे हैं वह काबिले तारीफ है।

उन्होंने कहा कि सरहद पर भारतीय सेना के जवान जागते हैं तो देश में लोग अपने घरों में बेफिक्र होकर सोते हैं। शामिल हुए सेवानिवृत्त जवानों में नायब सूबेदार त्रिलोकचंद, हवलदार कमलेश कुमार, नायब सूबेदार राकेश कुमार, हवलदार राजेश कुमार ने एक स्वर में कहा कि देश सेवा करने के बाद अब भाजपा में शामिल हो गए हैं।

भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को देखते हुए उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। भाजपा और विशेष कोई रूप से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल द्वारा जो भी निर्देश उन्हें मिलेंगे वह कार्य करेंगे। इसके साथ-साथ केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को लोगों के घरों घरों तक पहुंचाया जाएगा ताकि लोग चलाई जा रही योजनाओं का पूरा फायदा ले सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...