शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य पर शिवालयों में भोले बाबा के भजनों की गूंज।

--Advertisement--

Image

जवाली, अनिल छांगू

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर गुरुवार को शिव मंदिरों को आधुनिक लाइटों से सजाया गया तथा सुबह ही मंदिरों में शिव भजनों की गूंज सुनाई दी। मंदिरों में हवन यज्ञ किए गए तथा हर तरफ भोले बाबा के जयकारों की गूंज रही। ऐतिहासिक एवं सुप्रसिद्ध किम्मन महादेव मंदिर किम्मन, ऐतिहासिक शिव मंदिर त्रिलोकपुर, लक्ष्मी नारायण मंदिर जवाली, शिव मंदिर थाना परिसर जवाली, शिव मंदिर घाड़, शिव मंदिर कैहरियां, शिव मंदिर हरसर में काफी धूमधाम से शिवरात्रि पर्व मनाया गया। शिवालयों में शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, शहद, बिल पत्र, भांग, धतूरा चढ़ाया गया।

पांडवों द्वारा अज्ञातवास के दौरान निर्मित मिनी हरिद्वार में शिवरात्रि पर्व के साथ-साथ शाही कुंभ स्नान होने के कारण दूरदराज से आकर लोगों ने स्नान करके पुण्य कमाया। इसी के साथ ही पूजा-अर्चना भी की गई। मिनी हरिद्वार में स्नान करने वालों की काफी भीड़ रही। शिवालयों में हलवा-पूरी व भंडारों का भी आयोजन हुआ जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचलः 5 वर्ष की बच्ची के साथ 3 मुस्लिम लड़कों ने किया शारीरिक शोषण

सोलन - रजनीश ठाकुर सोलन के देवघाट में पिछले कल...

शादी नहीं की तो जान दे दूंगी, प्रेमी से विवाह की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती

हिमखबर डेस्क उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के फूलपुर कोतवाली...