रोपड़ की एसएमएल इसुजु में 60 युवाओं को मिली नौकरी , 130 शार्टलिस्ट ।

--Advertisement--

Image

शाहपुर, नितिश पठानियां

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में वुधवार को हुए कैंपस साक्षात्कार में रोपड़ की एसएमएल इसुजु लिमिटेड कंपनी ने 60 युवाओं का चयन नौकरी के लिए किया है , जबकि 130 युवाओं को शार्टलिस्ट किया है । अब ये सभी चयनित युवा आगामी अप्रैल माह के पहले सप्ताह में कंपनी के रोपड़ स्थित प्लांट में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे ।

यह जानकारी देते हुए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रधानाचार्य ईं. तरुण कुमार ने बताया कि इस कैंपस साक्षात्कार में 18 से 24 बर्ष की आयु के नौ विभिन्न व्यवसायों फिटर , वेल्डर , मैकेनिक मोटर व्हीकल ट्रैक्टर मैकेनिक , डीजल मैकेनिक , ड्राइवर कम मकैनिक , मशीनिस्ट , इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक और ऑटो इलेक्ट्रिशियन के युवाओं ने भाग लिया ।

इस कंपनी के एचआर विभाग की मैनेजर बलजीत सिंह और प्लेसमेंट ऑफिसर जसविंद्र सिंह ने बताया कि कैंपस साक्षात्कार में चयनित होने पर इन युवाओं को एक साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट आधार पर रखा जाएगा , जिसकी एवज में इन्हें 419 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से ग्रॉस सैलरी मिलेगी । इसके अलावा चयनित युवाओं को यह कंपनी यूनिफॉर्म , सेफ्टी शूज और पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंटस के अलावा सस्ती दर पर कैंटीन सुविधा उपलब्ध करवाएगी ।

उन्होंने बताया कि कंपनी में उपस्थिति के समय युवा अपने साथ 10वीं ,12वीं , आईटीआई पास आउट सर्टिफिकेट , चरित्र प्रमाण पत्र , ब्लड ग्रुप प्रमाण पत्र , आधार कार्ड , दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ्स और बैंक डिटेल पासबुक लांएं ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...