डमटाल हाईवे पर मौत बनकर दौड़ा ट्राला, ट्रक में सोए व्यक्ति की ले ली जान।

--Advertisement--

Image

डमटाल, व्यूरो

डमटाल हाईवे पर रांची मोड़ के पास एक अनियंत्रित ट्राले ने 3 गाड़ियों को रौंद दिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। डमटाल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लेकर डमटाल थाना में मुकद्दमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू करते हुए व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। रांची मोड़ डमटाल में हुए हादसे के बाद मौके पर पहुंचे डमटाल थाना से जांच अधिकारी विकास गुलेरिया ने बताया कि पठानकोट से एक ट्राला बजरी भर कर आ रहा था तो रांची मोड़ की ढलान पर उसकी ब्रेक फेल हो जाने से ट्राला ड्राइवर गाड़ी से नियंत्रित खो बैठा।

इसके चलते ट्राला अनियंत्रित हो गया तथा डिवाइडर को लांघकर दूसरी तरफ पठानकोट की तरफ जा रहे ट्रक से टकरा कर सड़क पर खड़े एक अन्य ट्रक को बुरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया। ट्राले ने सड़क किनारे खड़े जिस ट्रक को अपनी चपेट में लिया उस ट्रक में एक व्यक्ति सोया हुआ था, जिसकी इस हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में मारे गए व्यक्ति की पहचान संजीव कुमार तहसील ज्वाली जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान ने दहलाए अमरीका के सहयोगी, कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें;...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं रहेगी डाक्टरों की कमी, सीएम का ऐलान, 400 पदों पर भर्ती कर रही सरकार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों में अगले छह...