आंगनवाड़ी सहायिका के पद के लिए 25 मार्च तक करें आवेदन

--Advertisement--

Image

मंडी, 10 मार्च –

मंडी जिला के सदर उपमंडल के तहत आंगनबाड़ी केंद्र वायर में आंगनबाड़ी सहायिका के खाली पद भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर, मंडी के कार्यालय में 25 मार्च तक आवेदन कर सकती हैं। साक्षात्कार 27 मार्च को प्रातः 11 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर मंडी के कार्यालय में लिए जाएंगे।

यह जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर धनी राम ने आग्रह किया कि उम्मीदवार आवेदन हेतु साधारण आवेदन पत्र के साथ समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छायाप्रतियां अवश्य लगाएं।

अनिवार्य योग्यताएं

उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए वही महिला उम्मीदवार पात्र हैं जो संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के लाभान्वित सर्वे क्षेत्र में पहली जनवरी, 2021 को सामान्य रूप से रह रहे परिवार से संबंध रखती हों।

उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए । आंगनवाड़ी सहायिका के पद के लिए आठवीं पास अनिवार्य है। उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 35 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा घर से कोई भी सदस्य सरकारी/अर्ध सरकारी नौकरी में न हो । इस बारे प्रमाणपत्र उपमण्डलाधिकारी या तहसीलदार द्वारा जारी किया होना आवश्यक है।

धनी राम ने बताया कि नियुक्ति में उच्च शैक्षणिक योग्यता, बाल सेविका, बालवाड़ी अध्यापिका, नर्सरी अध्यापिका, संबंधित पंचायत की सिलाई अध्यापिका, ईसीसीई केंद्र में शिशु पालिका के रूप में कार्य अनुभव को अधिमान दिया जाएगा।

स्टेट होम या बालिका आश्रम आश्रिता, अनाथ, तलाकशुदा, विधवा, विवाहिता महिला जिसका पति पिछले सात सालों से लापता हो, महिला जिसे उसके पति ने छोड़ दिया हो और वह अपने माता-पिता के साथ रह रही है को भी नियुक्ति में अधिमान दिया जाएगा। दिव्यांग (40 प्रतिशत से अधिक), एससी, एसटी, ओबीसी से सम्बन्धित उम्मीदवारों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

दो लड़कियों वाले परिवार से संबंध रखने वाली अविवाहित लड़कियों, विवाहित महिलाओं (जिनके घर में कोई लड़का पैदा न हुआ हो) को निर्धारित दिशा निर्देशों के अनुसार अंक दिए जाएंगे, जिसके लिए प्रार्थी को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थाई परिवार नियोजन का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

अनिवार्य प्रमाण पत्र

हिमाचली, आयु, शैक्षणिक योग्यता, आय, परिवार रजिस्टर की नकल, सर्वे मंे दर्ज होने बारे प्रमाण पत्रों के अलावा अन्य कोई प्रमाण पत्र यदि हो तो।

इस सन्दर्भ में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर, मंडी के कार्यालय दूरभाष नंबर 01905-225540 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...