मंडी जिला में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत आबंटित किए 11.47 करोड़

--Advertisement--

Image

मंडी, व्यूरो 

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत मण्डी जिला में वर्ष 2017 से अब तक 26,355 पात्र लाभार्थियों को 11.47 करोड़ रुपये की राशि आबंटित की गई है । यह जानकारी उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने मंगलवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के योजना के तहत जिला कार्यकारी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी ।

उन्होंने स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग को लिंग अनुपात में सुधार लाने के लिए मिलकर कार्य करने को कहा । उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि 70 दिनों के भीतर गर्भधारण का पंजीकरण सुनिश्चित करें। खंड स्तर पर शतप्रतिशत संस्थागत प्रसव तय बनाने के लिए कार्य करें।

उपायुक्त ने जिला में पोषण अभियान की भी समीक्षा की । उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए भी आवश्यक कदम उठाने को कहा ।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त जतीन लाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवेन्द्र शर्मा, परियोजना अधिकारी, डीआरडीए, नवीन कुमार, जिला कल्याण अधिकाकरी रमेश बंसल सहित समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी उपस्थित थे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...