
सिहुंता -(जीवन कुमार)-
भटियात के लोकप्रिय विधायक विक्रम जरियाल ने मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होबार के अतिरिक्त भवन का शिलान्यास किया। जिसके लिए उन्होंने 32 लाख रुपए का प्रावधान किया । इसके बाद उन्होंने जनता की जन समस्याएं सुनी और उनका मौके पर ही निपटारा किया।
उसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत होबार के गांव हथोला वाया जडोली सड़क संपर्क मार्ग का शुभारंभ किया । इस मौके पर उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र भटियात मे विकास की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी । विकास का दूसरा नाम ही भाजपा है। इस मौके पर सभी विभागों के अधिकारी वह पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे।
