लंज: पिता के मासिक श्राद्ध का खाना भाई तक नहीं पहुंचा पाया राहुल, कार हादसे में हुई मौत

--Advertisement--

Image

लंज, निजी संवाददाता

लंज के समीप बासी नामक की जगह पर कार हादसे में एक 18 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक का नाम राहुल जिसकी उम्र 18 वर्ष थी अपने भाई को खाना लेकर जा रहा था कि अचानक तेज रफ्तार कार नंबर H.P 06-0632 जोकि रानीताल की तरफ जा रही थी ने जोरदार टक्कर हुई जिससे मृतक राहुल कुमार 10 से 15 मीटर हवा में उछल कर नीचे गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह सब देख कर कार वाले ने अपनी कार को भगा लिया लेकिन लोगों के शोर-शराबे मैं हादसे से 7 किलोमीटर दूर गाहलियां नामक जगह पर फरार हुई कार को धर दबोचा।जानकारी के मुताबिक मृतक राहुल के सिर से 2 महीने पहले ही पिता का साया उठ गया था। गरीब परिवार से संबंध रखने वाले मृतक राहुल पिता की मौत के बाद अपने भाई के साथ घर परिवार की जिम्मेवारी का भार उठा रहा था।

आज सुवह 8:30 जव अपने भाई को खाना देने के लिए वह जा रहा था कि उसे क्या मालूम था की मौत उसके सिर पर खड़ी है घर से कुछ दूरी पर ही कार हादसे में राहुल की मौत हो गई। जिससे गांव में शोक की लहर है।

डीएसपी कांगड़ा सुनील राणा के बोल

कार हादसे में एक युवक की मौत हुई है। फरार हुई कार को पकड़ लिया गया है और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है आगे की छानबीन जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...