उना डिपो की कोटला – दिल्ली बस सेवा शुरू ना होने से क्षेत्र के लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष

--Advertisement--

Image

कोटला -स्वयम

हिमाचल प्रदेश सरकार व परिवहन निगम द्वारा उना डिपो की कोटला – दिल्ली बस सेवा लगभग एक साल से बंद है । लेकिन आज तक इसको शुरू नहीं किया गया है। जिसके चलते इस क्षेत्र की लगभग 15 पंचायते कोटला, सोलदा, त्रिलोकपुर ,न्यागल ,सिहुणी , भाली, रजोल , जागल, कुठेहड , वेही -पठियार , नढोली, डोल ,जोल आदि की जनता को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि इन पंचायतों के लोगों को पीजीआई चंडीगढ़ व दिल्ली आने – जाने के लिए यह सीधी बस सेवा थी। यह बस कोटला से शाम 4 बजे चलती थी और 32 मील, लंज, चंडीगढ़ होते हुए सुबह लगभग 6 बजे दिल्ली पहुंचती थी । इस बस सेवा को कोरोना के चलते मार्च 20 20 मे बंद किया गया था , लेकिन अब बाहरी राज्यों को बसें चलाई जा रही हैं ।

लेकिन इस बस सेवा को शुरू नहीं किया गया है। वही पीजीआई चंडीगढ़ आने जाने वाले मरीजों को टैक्सी करके भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। वही न्यागल पंचायत प्रधान चुन्नीलाल, सोलदा प्रधान रबजेश धीमान, त्रिलोकपुर प्रधान दुर्गादास, भाली प्रधान मीना देवी, जागल प्रधान मदन राणा, कुठेहड प्रधान सुशील शर्मा व स्थानीय जनता ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर, स्थानीय विधायक अर्जुन ठाकुर से मांग की है कि कोटला दिल्ली बस सेवा को अति शीघ्र शुरू किया जाए। उनका कहना है कि जिस तरह धर्मशाला – अनूपगढ़ बस सेवा को शुरू किया गया है। उसी तरह कोटला – दिल्ली बस सेवा को शुरू किया जाए ।

उधर आर एम कार्यालय ऊना में बात की तो आरएम ऊना दर्शन सिंह ने बताया कि उना से पहले जो चार रूट बाहरी राज्यों के लिए चलाए गए थे। अब उनमें से दो रूट ही चल रहे हैं, वो दोनों रूट अभी भी घाटे में चल रहे हैं। और कोटला – दिल्ली बस सेवा मार्च तक बहाल कर दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...