शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को दें गति: सरवीन चौधरी

--Advertisement--

Image

शाहपुर, नितिश पठानियां

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए सभी विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की तथा विकास कार्यो को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने लोक निर्माण विभाग व जल शक्ति विभग के अधिकारियों को  कहा कि जो भी प्रदेश सरकार द्वारा शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए योजनाएँ  स्वीकृत हुई हैं उनको समय पऱ धरातल पर उतारा जाए ताकि जनमानस को इन स्कीमो का लाभ मिल सके।

सरवीन चौधरी ने अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रबंध निदेशक अश्वनी चौधरी को आदेश किए की जो भी परियोजना बैंक में आती है उसे तुरन्त स्वीकृति प्रदान की जाए जिससे की बेेरोजगार लोगों को सरकार की सुविधाओं का लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के निर्धनतम व्यक्ति के विकास के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। सरकार ने जनसाधारण के कल्याण के लिए अनेक नई योजनाएं एवं कार्यक्रम आरंभ किए हैं। सरकार यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचे और उनके जीवन स्तर में सुधार हो।

बैठक में प्रबंध निदेशक अन्य पिछड़ा वर्ग बैंक अश्वनी चौधरी, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता विजय कुमार वर्मा, बलवीत कुमार, हिमांशु कुमार, विशाल कालिया, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता राजीव महाजन, बिजली विभाग के अधिकशाषी अभियंता पुनीत सोन्धि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऐडवाोकेट दीपक अवस्थी सहित अन्य अधिकारी  मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...