
बिलासपुर, सुभाष चंदेल
श्री शक्ति गोविंद गोशाला लैहडी़ बरोटा ज़िला बिलासपुर बुलंदियों की ओर- एक गाय से हुई थी गौशाला की शुरुआत,दानी सज्जनों के सहयोग से साहीवाल प्रजाति के गोवंश के प्रजनन, संवर्धन एवं विकास की ओर बढ़ते गौशाला के कदम।
निराश्रित गोवंश की सेवा के साथ 2 जनमानस में देशी नस्ल की गऊओं की उपयोगिता के प्रचार प्रसार के साथ साथ गौशाला में साहीवाल प्रजाति के गोवंश के परिवार में आज दो और गऊओं नें सदस्यता ग्रहण की।
वर्तमान में गौशाला में एक दर्जन के करीब साहीवाल लगभग दो दर्जन स्थानीय देशी और एक हरियाणवी गोवंश गौशाला में एक नई आशा की किरण लेके आया है, गौशाला के संचालक केडी कौशल ने बताया यह हम आप और सब के लिए खुशी की बात है। यहां यह कहना आवश्यक है कि साहीवाल नस्ल का गोवंश गौशाला को दान के रुप में मिला है।
इस पुण्य कार्य में गौशाला के ही एक हितचिंतक श्री विक्रम शर्मा जी जो विदेश में रहते हैं का विशेष सहयोग रहा है। जिन्होंने साहीवाल प्रजापति की दो गाय गौशाला को दान स्वरूप दी जिनकी कीमत लगभग ₹80000 प्रति गाय हैं इसके लिए गौशाला के प्रबंधन की ओर से शर्मा जी का बहुत बहुत धन्यवाद करते हैं और आशा करते हैं कि शर्मा जी का सहयोग गौशाला को इसी तरह मिलता रहेगा और हम सब उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
गौशाला के संरक्षक परम पूज्य स्वामी राम मोहनदास जी का भी हम हार्दिक आभार प्रकट करते हैं जिनकी प्रेरणा और आशीर्वाद से यह सब संभव हो पाया।
