ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला पौने सात किलो चरस के साथ गिरफ्तार।

--Advertisement--

Image

मंडी, व्यूरो

जंजैहली में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली सराजघाटी की एक महिला 6 किलो 680 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार की गई है। उसके एक अन्य साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मंडी जिला पुलिस की एसआईटी इंस्पेक्टर कमलेश की अगुवाई में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सराजघाटी के च्यूणी के पास नाका लगाया हुआ था।

इस दौरान यहां चाकूधार जंगल के पास एक गाड़ी को जब चैकिंग के लिए रोका गया, तो उसमें से 6 किलो 680 ग्राम चरस की खेप बरामद हुई। कार में 32 वर्षीय नैना देवी, 20 वर्षीय तनुज कुमार और जयचंद सवार थे। नैना देवी और तनुज को तो पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार कर लिया, लेकिन जयचंद मौके से भागने में कामयाब हो गया।

पुलिस इसकी तलाश में है। एएसपी मंडी आशीष शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और मामले की जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...