मस्तगढ़ वीट के धार गांव में 8 पेड़ के मौछे पुलिस ने बरामद किये

--Advertisement--

Image

कोटला – (स्वयंम)

जवाली उपमंडल के अंतर्गत वन विभाग कोटला के मस्तगढ़ वीट के धार से काटे गए 8 पेड़ के मौछे पुलिस ने बरामद कर लिए हैं । जानकारी अनुसार गुरुवार को कुछ लोगों ने वन में खैर के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी थी और लकड़ी को साथ ले गए थे। वन विभाग ने सूचना मिलते ही घटनास्थल का दौरा किया तथा आरओ ईश्वर सिंह ने इस बाबत पुलिस चौकी कोटला में शिकायत दर्ज करवा दी।

शिकायत के उपरान्त पुलिस ने केस दर्ज करके आगामी छानबीन शुरू की तथा शुक्रवार को धार गांव के जंगल व कुछ लकड़ी ठेहड़ गांव के ठेकेदार के डैंप से बरामद कर ली। कोटला पुलिस चौकी प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि धार गांव के जंगल में कुछ लकड़ी छुपा कर रखी थी और कुछ लकड़ी ठेहड़ गांव के ठेकेदार के लकड़ी के डंप से बरामद की है और आरोपी अभी फरार हैं जिनकी धरपकड़ की कोशिश जारी है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...