सरकाघाट और गोहर में सजेंगे रोजगार मेले

--Advertisement--

Image

मंडी, 19 फरवरी :

युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए मंडी जिला के सरकाघाट और गोहर में रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय मंडी की अधिकारी विप्लव ठाकुर ने इस बारे जानकारी देते हुए बताया कि 23 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय, सरकाघाट और 26 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय गोहर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

इनमें मैेसर्ज वर्धमान टैक्सटाईल्ज लिमिटेड, बद्दी द्वारा हैल्पर-ऑप्रेटर के 100 पद भरने के लिए बेरोजगार युवक एवं युवतियों के साक्षात्कार लिए जाएंगे । उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए उम्मीदवार दसवीं अथवा 12वीं पास, आयु सीमा 18-25 वर्ष तथा उम्मीदवार का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में दर्ज होना चाहिए । उन्होंने बताया कि कम्पनी द्वारा चयनित उम्मीदवार को 7 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा ।

इच्छुक आवेदक अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ, हिमाचल प्रमाण पत्र, रोजगार पहचान पत्र सहित साक्षात्कार के लिए संबंधित रोजगार कार्यालय में उपरोक्त तिथि को प्रातः 10 बजे उपस्थित हो सकते हैं । साक्षात्कार में आने हेतु किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...