रेड क्रॉस सोसायटी मंडी धर्मपुर: नशे के ऊपर और कोविड-19 वैश्विक महामारी के बारे में जागरूक किया

--Advertisement--

Image

धर्मपुर/मंडी, ज्योति पठानिया

रेड क्रॉस सोसायटी जिला मंडी धर्मपुर से सर्व समन्वयक ज्योति पठानिया के द्वारा उपमंडल धर्मपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घरवा सड़ा में वीरवार को किया नशे के ऊपर प्रहार और बच्चों को कोविड-19 जैसे वैश्विक महामारी के बारे में जागरूक किया और बच्चो को अच्छे से मास्क लगाए रखना बार बार साबुन से हाथ धोते रहना और सैनिटाइजर का उपयोग करना 2 गज की दूरी बनाए रखना तथा बिना किसी कारण के मुंह को न छूना और नशे के प्रति जागरूक किया गया.

उन्हें यह भी बताया गया कि नशा एक धीमा जहर है जो कि स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि समाज को भी दूषित करता है जिससे अपना ही नहीं बल्कि पूरे शरीर का और परिवार का भी इसमें विनाश होता है तरह की जानकारियां स्कूली बच्चों को प्रदान की गई । कोविड -19 जैसी वैश्विक महामारी को मध्य नजर रखते हुए प्रधानाचार्य मान सिंह ठाकुर ने जानकारी दी कि कोविड-19 करोना महामारी के बीच लंबे अंतराल के बाद स्कूल खुले है।

स्कूल में सभी व्यवस्था सरकार द्वारा जारी की गई एस ओ पी के आधार पर लागू की गई है। स्कूल में सभी बच्चों को मास्क लगा कर आना दो गज की दूरी बनाए रखना सेनीटाइज करना बच्चों को बार बार साबुन से हाथ धोने के बारे में प्रेरित करते रहते है। उन्होंने कहा कि स्कूल में 6वी से 12 वी तक 101 बच्चे उपस्थित हुए ।

स्कूल में भारतीय रैडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा मंडी धर्मपुर के सर्व समन्वयक ज्योति पठानिया ने बच्चों को कविड 19 वैश्विक महामारी के बारे मे तथा मास्क व व्यक्ति से व्यक्ति की दूरी तथा अपने हाथों को बार-बार साबुन से धोते रहना के महत्व के बारे जागरूक किया.

स्कूल प्रशासन ने जिला प्रशासन व भारतीय रैडक्रॉस सोसाइटी का धन्यवाद किया ।और कहां की सरकार व प्रशासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को बच्चों के बीच में ला करके उन्हें समय-समय पर बताते रहें और बच्चों को जागरूक करते रहें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...