कोतवाल के खिलाफ नारेबाजी से गूंज उठी कोतवाली, प्रदर्शनकारी हिन्दु युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने कोतवाल पर मनमानी करने का लगाया आरोप

--Advertisement--

Image

केराकत/जौनपुर, सूरज विश्वकर्मा

कोतवाल विनय प्रकाश सिंह के मनमानी पूर्ण कार्य को लेकर आक्रोशित हिन्दू युवावाहिनी के कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष अनिल दूबे के नेतृत्व में कोतवाली के सामने प्रदर्शन करते हुए कोतवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। प्रदर्शन करने वाले हिन्दू युवावाहिनी के कार्यकर्ताओ का कहना था केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवकली तकिया में गत दिवस मारपीट के मामले में ग्राम कटहरी के कुछ लोगों के खिलाफ एससी एसटी का मुकदमा दर्ज कर लिया है जबकि दूसरे पक्ष की ओर से कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा है।

उल्टे कोतवाल गाली देकर भगा दिया है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हिन्दू युवावाहिनी के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार दूबे ने कहा कि जरूरत पड़ी तो पुलिस विभाग के आला अधिकारियों के साथ साथ मुख्य मंत्री से मिलकर मामले को अवगत कराते हुए कोतवाल के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की जायेगी।

प्रदर्शन करने वालों में विशाल सिंह, सनी, सिद्धार्थ मिश्र, अंकित सिंह, विक्रम सिंह, अंशु सिंह, विशाल दूबे , शिवशंकर सरोज,आशुतोष सिंह, रोहित सिंह, आलोक सिंह एवं हर्ष सिंह आदि शामिल रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...