युवक ने गियर में स्टार्ट कर दी गाड़ी, 10 वर्षीय बच्चे की गई जान

--Advertisement--

Image

बीबीएन,सुभाष

बरोटीवाला थाना के तहत झाड़माजरी में वाहन चालक की लापरवाही के चलते हुए हादसे में एक 10 वर्षीय बच्चे को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा, वहीं 3 बच्चे घायल हो गए। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब 11 बजे झाड़माजरी की एक कालोनी में पिकअप चालक अपनी गाड़ी से सामान अनलोड करवा रहा था। उसने गाड़ी की चाबी गाड़ी में ही छोड़ दी। इस दौरान एक युवक न जाने कहां से आया और उसने गाड़ी में घुसकर गियर में खड़ी गाड़ी स्टार्ट कर दी।

गाड़ी कंट्रोल न होने के चलते सामने से आ रहे 4 बच्चे इसकी चपेट में आ गए। इस दौरान झाड़माजरी के एक उद्योग में काम करने वाले रहमत अली निवासी बरेली उत्तर प्रदेश के 10 वर्षीय बेटे करामात की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य बच्चे की टांग फ्रैक्चर हुई है और 2 बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। इन बच्चों को तुरंत साथ लगते अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

बरोटीवाला पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर उपस्थित लोगों के बयान दर्ज किए तथा पिकअप चालक व शरारती युवक को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी नरेंद्र कुमार का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर भेज दी गई थी और पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

उफनते नाले में 50 मीटर तक बहता चला गया युवक, ऐसे बची मौत के मुंह से जान

हिमाचल में उफनते नाले को पार करने के दौरान...