खाई में गिरी कार, चालक की मौत

--Advertisement--

Image

चम्बा, व्यूरो 

चम्बा-खजियार मार्ग पर मियाड़ी गला के पास एक कार खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सन्नी कुमार (29) पुत्र कुलदीप निवासी गांव मियाड़ी गला रठियार जिला चम्बा वीरवार को खजियार से गेट की तरफ जा रहा था। जब मियाड़ी गला के पास पहुंचा तो अचानक कार की ब्रेक फेल हो गई और कार अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को घटनास्थल से निकाला और उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज चम्बा भेजा। मैडीकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। इसके बाद मैडीकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इसकी पुष्टि एस.पी. अरूल कुमार ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हादसे के असल कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...