26 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

बिलासपुर जिला के चांदपुर में स्थित तरेड गांव के एक 26 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज का आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक युवक द्वारा खुदकुशी करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। युवक की पहचान सुमित पुत्र हंसराज के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भूपेंद्र भुट्टी ने पुलिस को इसके बारे में सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। वहीं इस मामले की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान और स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मातम में बदलीं शादी की खुशियां, नदी में नाव पलटने से 6 लोग डूबे, तीन शव मिले, 3 लापता

हिमखबर डेस्क हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में यमुना नदी...

साइप्रस का वीजा लगा था, टिकट भी कन्फर्म थी, 3 दिन पहले लापता हो गया 22 वर्षीय पंकज, आज मिली लाश

हिमखबर डेस्क ब्लॉक इंदौरा की मलकाना पंचायत के गांव ढसौली में...