व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर की जीवनलीला समाप्त

--Advertisement--

Image

ऊना, अमित शर्मा

हरोली के तहत ग्राम पंचायत पूबोवाल के क्षेत्र ओजले में 45 वर्षीय व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। जानकारी मिलते ही डीएसपी हरोली अनिल कुमार पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को गांव से लोगो ने पुलिस को सूचित किया कि स्थानीय व्यक्ति जंगल क्षेत्र के पेड़ से लटका हुआ है। जानकारी मिलते ही जैसे स्थानीय लोग मौके पर इकठ्ठा होना शुरू हो गए।

वहीं डीएसपी अनिल कुमार भी पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंच गए। व्यक्ति के शव को पेड़ से उतारा गया और परिजनों के बयान दर्ज किए। मृतक व्यक्ति की पहचान गुरदीप सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी ओजले (पूबोवाल) के रूप में हुई है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने मृतक व्यक्ति के परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...