1500 नशीली गोलियों के साथ 2 बाइक सवार गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

पुलिस की एसआईयू की टीम ने बाइक सवार 2 व्यक्तियों को नशीली गोलियों सहित काबू किया है। सदर थाना पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार बीती रात को एसआईयू की टीम ने चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे पर स्थित जामली में नाका लगाया हुआ था। रात करीब अढ़ाई बजे वहां से गुजर रहे 2 बाइक सवार व्यक्ति पुलिस को देखकर वापस जाने लगे।

बाइक सवारों पर जब पुलिस को शक हुआ तो उन्हें काबू कर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी में उनके पास से 1500 ट्रोमाडोल की गोलियां बरामद हुईं। आरोपियों से बरामद गोलियां नशे के लिए प्रयोग में लाई जाती हैं। आरोपियों की पहचान राजीव कुमार निवासी तहसील घुमारवीं व जगतार सिंह निवासी गांव जामली रूप में हुई है। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि उपरोक्त मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...