हिमाचल प्रदेश में हैं विश्व की सबसे बुजुर्ग महिला, गिनीज बुक रेकॉर्ड के दावे से पहले जिला प्रशासन करेगा ये काम।

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चन्देल

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं के पपलाह गांव में रहती हैं विश्व की सबसे बुजुर्ग महिला

?हिमाचल प्रदेश के पंचायत चुनाव में वोट डालने आई महिला, उसके आधार कार्ड पर दर्ज उम्र से खुलासा

?मौजूदा समय में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जापान की केन तनाका (118) सबसे बुजुर्ग महिला हैं

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में विश्व की सबसे बुजुर्ग महिला के होने का पता चला है। महिला के आधार कार्ड में उनकी उम्र 130 साल दर्ज है। आधार कार्ड में उनका जन्म साल 1890 में लिखा है। इसका पता गुरुवार को उस समय चला जब महिला बिलासपुर के घुमारवीं के पपलाह गांव में पंचायत चुनाव में अपना वोट डालने आईं। महिला के जन्म साल को सुनकर पोलिंग बूथ मौजूद हर शख्स दंग रह गया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घुमारवीं की रहने वाली इस महिला के छह बच्चे थे। इनमें दो की मौत हो चुकी है। महिला के परिवार में कोई ज्यादा पढ़ा-लिखा भी नहीं है। कहा जा रहा है कि इसके चलते ही महिला की उम्र को लेकर किसी ने कोई जिक्र नहीं किया। साथ ही स्थानीय प्रशासन ने भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।

बिलासपुर जिले के डीसी ने कहा कि जांच के बाद यदि मंशा देवी की उम्र सही पाई गई तो वह वर्ल्ड रेकॉर्ड के लिए भी दावा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह एक दो दिन में महिला की उम्र से जुड़े तथ्यों की जांच करवाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...