सिरमौर में नौकरी का बड़ा मौका! 350 पदों पर होगी भर्ती, जिले के 7 स्थानों पर लगेंगे कैंपस इंटरव्यू

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है, जिले में 350 पदों को भरने के लिए नाहन से सराहां तक सात अलग-अलग स्थानों पर कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर देविन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एसआईएस (सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसिज) इंडिया लिमिटिड,  देहरादून, उतराखंड द्वारा सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर और जीटीओ (ग्रेजुएट ट्रेनिंग ऑफिसर) के कुल 350 पदों को भरने के लिए जिला सिरमौर के विभिन्न रोजगार कार्यालयों में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।

  • उन्होंने बताया कि कैंपस इंटरव्यू 16 व 17 नवंबर को जिला रोजगार कार्यालय नाहन,
  • 18 व 19 नवंबर को उप रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब,
  • 20 व 21 नवंबर को उप रोजगार कार्यालय शिलाई,
  • 23 व 25 नवंबर को उप रोजगार कार्यालय कमरऊ,
  • 26 व 27 नवंबर को उप रोजगार कार्यालय संगड़ाह,
  • 28 व 30 नवंबर को उप रोजगार कार्यालय राजगढ़
  • तथा 1 व 2 दिसंबर को उप रोजगार कार्यालय सराहां में आयोजित होंगे।
  • सभी स्थानों पर इंटरव्यू का समय सुबह 10ः30 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।
  • इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास, आयु सीमा 18 से 40 वर्ष
  • तथा अभ्यर्थियों की लंबाई 168 सेंटीमीटर या इससे अधिक और वजन 55 से 90 किलोग्राम होना चाहिए।
  • इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ रिज्यूमे, 10वीं का प्रमाण पत्र, स्थायी हिमाचली प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा अन्य शैक्षणिक प्रमाण पत्र लेकर निर्धारित तिथि को संबंधित रोजगार कार्यालय में पहुंच सकते हैं।
  • चयनित अभ्यर्थियों को 350 रुपये विवरण पुस्तिका एवं पंजीकरण शुल्क तथा 10,900 रुपये ट्रेनिंग फीस का भुगतान करना होगा।
  • अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी दूरभाष नंबर 8006303900 और 7905086105 पर संपर्क कर सकते हैं।
  • कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related