ज्वाली: घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस की कार्रवाई, 2 पायल के जोड़े और 2 लाख रुपये बरामद

--Advertisement--

घाड़ हरसर में चोरी के मामले को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है, मामला दो पायल के जोड़े और दो लाख रुपये नकद की चोरी से जुड़ा है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ज्वाली – शिवू ठाकुर

पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत घाड़ हरसर क्षेत्र में 13 सितंबर को हुई लाखों रुपए की चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी। पुलिस ने अब आरोपियों से चोरी का सामान भी बरामद किया है। इसमें दो पायल के जोड़े और दो लाख बरामद हुए हैं।

पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को 28 सितंबर को दोबारा माननीय न्यायालय में पेश किया। अदालत में सुनवाई के बाद एक आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, जबकि दूसरे आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। एसपी नूरपुर इलमा अफऱोज़ ने बताया कि पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related