हिमाचल में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 76 वोल्वो बसों के काटे चालान

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में परिवहन विभाग ने वोल्वो बसों के खिलाफ कार्रवाई की है। विभाग ने जांच के दौरान 76 वोल्वो बसों के चालान किए हैं।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग के कांगड़ा स्थित धर्मशाला उडऩदस्ता दल ने नियमों की अनदेखी कर प्रदेश में दौड़ रही निजी वोल्वो बसों पर शिकंजा कसा है। एक अप्रैल से 31 अगस्त तक उडऩदस्ता दल ने कुल 76 वोल्वो बसों के चालान किए हैं।

इन मामलों में परिवहन विभाग की ओर से 15 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। कार्रवाई के बाद नियमों को दरकिनार कर वोल्वो बसों का संचालन करने वाले संचालकों में हडक़ंप मचा हुआ है।

परिवहन विभाग के धर्मशाला उडऩदस्ता दल की ओर से कांगड़ा, चंबा, ऊना और हमीरपुर जिलों में नियमों की जांच के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान निजी वोल्वो बसों से संबंधित शिकायतों के आधार पर सीमांत क्षेत्रों में भी औचक निरीक्षण किए गए।

जांच में कई बसों में नियमों की अनदेखी सामने आई। इनमें बिना परमिट बसों का संचालन, राज्य कर का भुगतान नहीं करना, यात्री सूची नहीं रखना सहित अन्य अनियमितताएं पाई गईं। विभागीय कार्रवाई के दौरान संबंधित बसों के चालान कर जुर्माना वसूला गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related