नशे के खिलाफ नूरपुर में बड़ा अभियान, 20 सितंबर से चलेगा ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान

--Advertisement--

नूरपुर में नशे के खिलाफ ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान 20 सितंबर से शुरू किया जाएगा। अभियान के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने और समाज की भागीदारी बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। राहुल शर्मा बोले— नशे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी

नूरपुर – स्वर्ण राणा

आईडिया ऑफ भारत फाउंडेशन द्वारा “चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर” अभियान के तहत 20 सितंबर 2026 से 60 दिवसीय घर-घर संपर्क अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना, युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना तथा परिवारों और समाज को नशे के खिलाफ एकजुट करना है।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए फाउंडेशन के अध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान फाउंडेशन की टीम गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेगी। विशेष रूप से युवाओं और अभिभावकों को नशे के दुष्प्रभावों तथा इससे बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा।

राहुल शर्मा ने कहा कि “चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर” केवल एक नारा नहीं, बल्कि नशे की समस्या से समाज को बचाने का जन-जागरूकता संकल्प है। उन्होंने लोगों से नशे के खिलाफ आवाज उठाने और युवाओं को खेल, शिक्षा तथा अन्य सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने में सहयोग करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि अगले 60 दिनों तक लगातार जनसंपर्क और जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से अभियान को नूरपुर क्षेत्र के अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

ये रहे उपस्तिथ

इस अवसर पर शुभम पाल सिंह, कुलदीप ठाकुर, एडवोकेट सोनू पुण्डरा, प्रेम शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related