नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, रेन शेल्टर में चिट्टे की खेप के साथ 2 युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

नशे के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेन शेल्टर से चिट्टे की खेप के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर नशे की खेप से जुड़े स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

कांगड़ा और इसके आसपास के इलाकों में यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए रेन शैल्टर अब नशेड़ियों और नशा तस्करों के ठिकाने बनते जा रहे हैं। इसी कड़ी में कांगड़ा पुलिस ने पुराना कांगड़ा रोड स्थित एक रेन शैल्टर से दो युवकों को 12.46 ग्राम चिट्टे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार थाना कांगड़ा की एक पुलिस टीम पुराना कांगड़ा रोड के पास गश्त और चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान रेन शैल्टर में बैठे दो युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से कुल 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय अमित कुमार पुत्र स्व. कृष्ण कुमार निवासी गांव व डाकघर बगली, तहसील कांगड़ा और 30 वर्षीय निखिल व्यास पुत्र स्व. अजीत व्यास निवासी गांव मझाणू, डाकघर व तहसील पंचरुखी के रूप में हुई है।

पुलिस ने नशीले पदार्थ को जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि आरोपी यह चिट्टा कहां से खरीद कर लाए थे और इसे आगे किन लोगों को सप्लाई किया जाना था, ताकि नशे के इस पूरे नैटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके।

डीएसपी टांडा राजेश कुमार के बोल

डीएसपी टांडा राजेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कांगड़ा पुलिस नशा तस्करों पर पूरी तरह से सतर्क और कड़ी नजर रखे हुए है।

गौरतलब है कि रेन शैल्टर में नशा तस्करों के पकड़े जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले दो-तीन सालों में पुलिस आधा दर्जन से अधिक नशा तस्करों को रेन शैल्टरों से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है। इससे ठीक एक दिन पहले भी कांगड़ा पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया था, जो पुलिस के नशा विरोधी अभियान की सक्रियता को दर्शाता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related