चंबा में दो नाबालिग लड़कियों से होटल में दुष्कर्म का आरोप, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

--Advertisement--

चंबा में दो नाबालिग लड़कियों से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी दोनों को होटल में ले गया और उनके साथ यौन अपराध किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिला चम्बा में एक निजी होटल में 2 नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पोक्सो अधिनियम की विभिन्न संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

शिकायतकर्त्ता ने महिला पुलिस थाना चम्बा में बयान दर्ज करवाया कि आरोपी दोनों नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर एक निजी होटल में ले गया और वहां उनके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस टीम ने पीड़ित लड़कियों के बयान दर्ज करने के साथ ही संबंधित होटल के कमरे व रिकार्ड की छानबीन शुरू कर दी है।

इसके अलावा आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण व साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस अधिकारी मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल कर रहे हैं, ताकि आरोपी के खिलाफ ठोस कानूनी साक्ष्य तैयार किए जा सकें।

एसपी विजय कुमार सकलानी के बोल

एसपी विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ मामले की तफ्तीश कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरा बोलेरो कैंपर, 18 वर्षीय युवती की मौके पर मौत

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में दर्दनाक सड़क हादसा सामने...

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात! भाई ने पत्नी संग मिलकर की छोटे भाई की हत्या, झील में फेंकी लाश

हिमाचल प्रदेश में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात...

नालागढ़ में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, बद्दी पुलिस ने डेढ़ करोड़ की संपत्ति की सीज

नालागढ़ में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...