युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 50 पदों पर सीधी भर्ती; इस दिन कैंपस इंटरव्यू

--Advertisement--

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 50 रिक्तियों को लेकर कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं।

सोलन – रजनीश ठाकुर

एलआईसी कार्यालय परवाणू में बीमा सखी व एजेंट के 50 पदों पर भर्ती के लिए 19 सितम्बर, 2026 को एल.आई.सी. कार्यालय परवाणू में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन ने दी।

अधिकारी ने कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं व आयु 18 से 70 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। महिला व पुरुष दोनों इन पदों के लिए इंटरव्यू में भाग ले सकते है।

अधिकारी ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता सम्बन्धी सभी अनिवार्य प्रमाण पत्रों व दस्तावेज़ों तथा पैन कार्ड सहित एल.आई.सी. कार्यालय परवाणू प्लाट नम्बर 35एफ, सेक्टर-2, परवाणू, जिला सोलन में 19 सितम्बर, 2026 को प्रातः 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरा बोलेरो कैंपर, 18 वर्षीय युवती की मौके पर मौत

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में दर्दनाक सड़क हादसा सामने...

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात! भाई ने पत्नी संग मिलकर की छोटे भाई की हत्या, झील में फेंकी लाश

हिमाचल प्रदेश में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात...

नालागढ़ में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, बद्दी पुलिस ने डेढ़ करोड़ की संपत्ति की सीज

नालागढ़ में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...