संकल्प एक्सपीडिशन-2026: 22 KM सेलिंग कर रायपुर मैदान पहुंची NCC टीम, गांव-गांव दे रही टीबी मुक्त भारत का संदेश

--Advertisement--

तूफान की चुनौती के बाद ‘संकल्प एक्सपीडिशन-2026’ ने पकड़ी नई रफ्तार, 22 किलोमीटर की सेलिंग के साथ रायपुर मैदान पहुंची एनसीसी टीम, टीबी मुक्त भारत का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे कैडेट्स

हिमखबर डेस्क

‘संकल्प एक्सपीडिशन-2026’ के सातवें दिन 70 एनसीसी कैडेट्स ने साहस, अनुशासन और सामाजिक जागरूकता का संदेश देते हुए करीब 22 किलोमीटर की सेलिंग पूरी की। सुबह की शुरुआत हल्के व्यायाम से हुई, जिसके बाद कैडेट्स ने सेलिंग करते हुए रायपुर मैदान का रुख किया।

अब तक की यात्रा में चुनौतियों और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद कैडेट्स ने लगातार बाधाओं को पार करते हुए पिछले दिन तक कुल 162 किलोमीटर की सेलिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली थी। तेज हवाओं, ऊंची लहरों और चुनौतीपूर्ण मौसम के बीच कैडेट्स ने प्रशिक्षकों की देखरेख में पूरे हौसले और टीम भावना के साथ अपनी यात्रा जारी रखी।

रायपुर मैदान में टीबी मुक्त भारत का संदेश

रायपुर मैदान पहुंचने के बाद कैडेट्स ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से गांव के लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव और समय पर जांच एवं उपचार के प्रति जागरूक किया गया। कैडेट्स ने लोगों से टीबी मुक्त भारत के निर्माण में सहयोग देने का आह्वान किया।

रैली के बाद सभी कैडेट्स ने प्रशिक्षकों की देखरेख में रायपुर मैदान के आसपास सेलिंग का अभ्यास किया और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपने सेलिंग कौशल को और बेहतर बनाया।

मंडली में नुक्कड़ नाटक ने दिया जागरूकता का संदेश

सातवें दिन की यात्रा के दौरान देर शाम सभी कैडेट्स राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडली पहुंचे। यहां कैडेट्स ने स्कूल के विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स और स्थानीय लोगों के लिए टीबी मुक्त रहने के संदेश पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।

कैडेट्स की प्रभावशाली प्रस्तुति को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से टीबी के लक्षणों की पहचान, बचाव और समय पर उपचार के महत्व को सरल एवं प्रभावी तरीके से समझाया गया।

पिछले दिन तूफान ने ली थी कैडेट्स के हौसले की परीक्षा

कमांडिंग ऑफिसर कमांडर सज्जन कुमार ने बताया कि पिछले दिन सेलिंग के दौरान कैडेट्स का सामना तेज तूफान और भारी-भरकम लहरों से हुआ। पानी में तूफान का मंजर बेहद चुनौतीपूर्ण और दिल दहला देने वाला था। इसके बावजूद प्रशिक्षकों की निरंतर देखरेख में सभी कैडेट्स ने अपना हौसला और जज्बा बरकरार रखा तथा मिलकर इस कठिन परिस्थिति का सामना किया।

उन्होंने कैडेट्स के साहस और जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि यह चुनौतीपूर्ण अनुभव सभी कैडेट्स के लिए एक नया अनुभव रहा और इससे उन्हें विपरीत परिस्थितियों में धैर्य, टीम भावना तथा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की सीख मिली।

सेलिंग के साथ गांव-गांव पहुंच रहा जागरूकता का संदेश

कमांडिंग ऑफिसर ने कहा कि ‘संकल्प एक्सपीडिशन-2026’ केवल एक साहसिक सेलिंग अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता का अभियान भी है। कैडेट्स गांव-गांव पहुंचकर रैलियों और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को टीबी मुक्त भारत का संदेश दे रहे हैं।

लहरों से संघर्ष, चुनौतियों पर विजय और गांव-गांव जागरूकता का संदेश—‘संकल्प एक्सपीडिशन-2026’ के कैडेट्स 162 किलोमीटर का सफर सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद भी उसी जोश और जज्बे के साथ अपने लक्ष्य की ओर लगातार बढ़ रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पॉलीटेक्निक कॉलेज के 16 वर्षीय प्रशिक्षु छात्र की मौत, कमरे का नजारा देख हर कोई रह गया हैरान

पॉलीटेक्निक कॉलेज के 16 वर्षीय प्रशिक्षु छात्र की मौत...