जल शक्ति विभाग में जूनियर ड्राफ्ट्समैन के 7 पदों पर भर्ती, इस तारीख तक करें पंजीकरण

--Advertisement--

जल शक्ति विभाग में जूनियर ड्राफ्ट्समैन (सिविल) के 7 पद भरे जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि तक पंजीकरण कर सकते हैं।

हिमखबर डेस्क

जिला रोजगार अधिकारी चम्बा, जितेंद्र सिंह वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जल शक्ति विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा जूनियर ड्राफ्टसमैन (सिविल) के 7 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इन पदों में सामान्य वर्ग के 3, सामान्य ईडब्ल्यूएस का 1, सामान्य आईआरडीपी का 1, अनुसूचित जाति का 1 तथा अनुसूचित जाति बीपीएल का 1 पद शामिल है।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि उक्त पदों एवं श्रेणियों के पात्र अभ्यार्थी, जिन्होंने अभी तक अपना नाम संबंधित रोजगार कार्यालय में पंजीकृत अथवा अद्यतन नहीं करवाया है, वे 17 सितम्बर, 2026 तक अपना पंजीकरण/अद्यतन सुनिश्चित करें।

अभ्यार्थियों का रोजगार पंजीकरण एवं वैधता वर्तमान तिथि तक अद्यतन होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यार्थी संबंधित रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related