PG में छात्राओं से अश्लील हरकतें करता था अधेड़, VIDEO बनाकर पुलिस के पास पहुंचीं पीड़िताएं

--Advertisement--

PG में रह रही छात्राओं ने एक अधेड़ पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्राएं वीडियो लेकर पुलिस के पास पहुंचीं और कार्रवाई की मांग की।

हमीरपुर – हिमखबर डेस्क

पढ़ाई के लिए घर से दूर पीजी में रहने वाली छात्राएं भी सुरक्षित नहीं हैं। पीजी में ही उनके साथ छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही हैं। समाज में फैल रही इस अनैतिकता ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। एक ऐसा ही मामला हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर शहर के वार्ड नंबर-10 में सामने आया है।

यहां एक पीजी में रह रही छात्राओं से सामने वाले घर में रहने वाले अधेड़ व्यक्ति ने छेड़छाड़ की है। यह व्यक्ति अकसर उन्हें देखकर अश्लील हरकतें करता था। पहले तो कुछ दिन तक छात्राएं चुप रहीं, लेकिन जब उक्त व्यक्ति अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो छात्राओं ने पुलिस में शिकायत दी।

छात्राएं हमीरपुर के एक संस्थान में पढ़ाई कर रही हैं। उनका कहना है कि आरोपित व्यक्ति आए दिन उन्हें देखकर अश्लील हरकतें करता था। हाल ही में जब फिर से ऐसी हरकतें की गईं तो छात्राओं ने उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद मकान मालिक सुरजीत गौतम को इसकी जानकारी दी।

मकान मालिक ने मामले की शिकायत 1100 नंबर पर की, इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सुरजीत गौतम ने बताया कि संबंधित व्यक्ति उनका पड़ोसी है और छात्राओं ने उसकी हरकत का वीडियो बनाया है। यदि पुलिस की ओर से जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वह पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले को उठाएंगे।

बड़ी संख्या में रहते हैं विद्यार्थी

हमीरपुर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पढ़ाई और रोजगार के लिए पीजी में रहते हैं। ऐसे में केवल पीजी के भीतर की व्यवस्था ही नहीं, बल्कि आसपास का वातावरण भी उनकी सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण हो जाता है। ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related