रिड़कमार कॉलेज में फ्रेशर पार्टी का धमाल, पायल बनीं मिस फ्रेशर तो उदय ठाकुर ने जीता मिस्टर फ्रेशर का खिताब

--Advertisement--

डिग्री कॉलेज रिड़कमार में नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न गतिविधियों में उत्साह से भाग लिया। पायल ने मिस फ्रेशर और उदय ठाकुर ने मिस्टर फ्रेशर का खिताब अपने नाम किया।

शाहपुर – नितिश पठानियां

डिग्री कॉलेज रिड़कमार में बीए द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा बीए प्रथम वर्ष के नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत हेतु फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, रैंप वॉक और मनोरंजक गतिविधियों ने खूब रंग जमाया।

कार्यक्रम का मंच संचालन सलमा, ईशा और सोनम ने अत्यंत प्रभावशाली ढंग से किया, जबकि स्वागत भाषण किरणा ने प्रस्तुत किया। बीए द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने नवागंतुक विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। किरणा और उनकी सहेलियों ने पहाड़ी गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। वहीं, निताशा और वंदना की पंजाबी गिद्धा प्रस्तुति ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए रैंप वॉक, गायन, नृत्य, संवाद-अभिनय तथा परिस्थितियों पर आधारित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

निर्णायक मंडल में अवंतिका, अक्षय और निखिल ने अपनी भूमिका निभाई। विभिन्न गतिविधियों के आधार पर पायल को मिस फ्रेशर, उदय ठाकुर को मिस्टर फ्रेशर, शीतल को मिस पर्सनैलिटी तथा विशेष को मिस्टर हैंडसम चुना गया।

कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार ने विजेताओं और सभी नवागंतुक विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। प्रो. हाकम चंद और प्रो. भूपिंदर सिंह ने विद्यार्थियों का महाविद्यालय परिवार में स्वागत करते हुए उन्हें अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। डॉ. आशा मिश्रा ने भी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related