शाहपुर के युवा गायक नवीन वशिष्ट का नया शिव भजन रिलीज, ‘यात्रा मणिमहेश कैलाश’ में दिखी आस्था

--Advertisement--

शाहपुर के युवा गायक नवीन वशिष्ट का नया शिव भजन ‘यात्रा मणिमहेश कैलाश’ रिलीज हो गया है। भजन में हिमाचल की धार्मिक आस्था और शिव भक्ति की खूबसूरत झलक देखने को मिलती है।

शाहपुर – नितिश पठानियां

शाहपुर निवासी युवा गायक नवीन वशिष्ट का नया शिव भजन “यात्रा मणिमहेश कैलाश” रिलीज हो गया है। भगवान भोलेनाथ और पवित्र मणिमहेश कैलाश यात्रा को समर्पित यह भजन उनके आधिकारिक चैनल नवनिशा रिकॉर्ड्स पर रिलीज किया गया। भजन के जरिए श्रद्धालुओं के बीच आध्यात्मिक भाव और भक्ति का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

https://youtu.be/yr2Q1lL91IA?si=KEj32nW5UwVr8xQF

“यात्रा मणिमहेश कैलाश” में मणिमहेश यात्रा की आस्था, भगवान शिव के प्रति भक्ति और हिमाचल की धार्मिक एवं सांस्कृतिक भावनाओं को खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया है। भजन का म्यूजिक सावन सहजायदा ने तैयार किया है, जबकि इसका वीडियो शाहपुर सिनेमा की ओर से तैयार किया गया है।

भजन के विमोचन के अवसर पर प्रिंसिपल रविन्द्र सिंह वज़ीर, मैडम मधु थापा, अरुण कौशल, हिमाचली लोकगायक तुषार वशिष्ट और शाहपुर सिनेमा के मालिक विनय कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस मौके पर उपस्थित अतिथियों ने युवा गायक नवीन वशिष्ट को नए भजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संगीत के माध्यम से हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने का यह सराहनीय प्रयास है। अतिथियों ने उम्मीद जताई कि “यात्रा मणिमहेश कैलाश” भजन श्रद्धालुओं के साथ-साथ संगीत प्रेमियों को भी खूब पसंद आएगा।

नवीन वशिष्ट ने भजन से जुड़े सभी सहयोगियों, कलाकारों और शुभचिंतकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि “यात्रा मणिमहेश कैलाश” भगवान शिव के चरणों में समर्पित उनका एक छोटा सा प्रयास है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दुरगेला में शाहपुर जोन की छात्र अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

दुरगेला में शाहपुर जोन की छात्र अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता...

द्रंग की प्राकृतिक नमक खदान का खुलेगा ताला, IBM ने माइनिंग प्लान को दी मंजूरी

मंडी जिले के द्रंग की प्राकृतिक नमक खदान में...