पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाइक सवार दो युवकों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और बरामद चरस के स्रोत व संभावित तस्करी नेटवर्क को लेकर जांच की जा रही है।
नूरपुर – स्वर्ण राणा
पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने मलोट पुल के समीप औद्योगिक क्षेत्र मोड पर नाकाबंदी कर बाइक को रोका तलाशी लेने पर बाइक नंबर PB 35 A एस 0996 से 402 ग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 402 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित उर्फ मोनू 33 वर्ष और मोहित उर्फ सनी 26 वर्षीय निवासी पठानकोट, पंजाब के रूप में हुई है।
पुलिस ने बरामद चरस और बाइक को जप्त कर दोनों के खिलाफ मामला थाना इंदौरा में दर्ज कर लिया है।

