बारबेक्यू नेशन में 500 पदों पर भर्ती, साक्षात्कार 19 अगस्त को

--Advertisement--
चम्बा – भूषण गुरुंग
जिला रोजगार अधिकारी जीतेन्द्र सिंह वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बारबेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड द्वारा रसोई सहायक एवं सेवा कर्मी के 500 पदों पर भर्ती की जाएगी।
  • इन पदों के लिए जिला रोजगार कार्यालय, चम्बा में 19 अगस्त, 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।
  • उन्होंने बताया कि उक्त पदों के लिए अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास तथा आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • चयनित अभ्यर्थियों को 11 हज़ार रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ भविष्य निधि एवं कर्मचारी राज्य बीमा की सुविधा प्रदान की जाएगी।
  • कुल वेतन लगभग 16 हज़ार रुपये प्रतिमाह होगा।
  • चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति दिल्ली, पुणे, मुंबई, गुरुग्राम, चेन्नई एवं बेंगलुरु में की जाएगी।
  • उन्होंने बताया कि भोजन एवं सेवा से संबंधित एक वर्षीय डिप्लोमा धारक अभ्यर्थियों के लिए भी विशेष अवसर उपलब्ध है।
  • ऐसे अभ्यर्थियों को 14 हज़ार रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ भोजन एवं आवास की सुविधा प्रदान की जाएगी।
  • कुल वेतन लगभग 20 हज़ार रुपये प्रतिमाह होगा।
  • चयनित अभ्यर्थियों को दिल्ली स्थित प्रशिक्षण केंद्र में सात दिन का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा तथा प्रशिक्षण अवधि के दौरान भोजन एवं आवास की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
  • जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
  • इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, पहचान पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों सहित जिला रोजगार कार्यालय, चम्बा (बालू) में उपस्थित हो सकते हैं।
  • उन्होंने स्पष्ट किया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले शराब पिलाई, फिर युवती से दुष्कर्म का आरोप; क्वार्टर से 9 लाख रुपये भी गायब

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक युवती...