चंबा में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक की संदिग्ध मौत, दो बच्चों की मां हिरासत में

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पंचायत सरोल के घोल्टी गांव में लिव इन रिलेशन में रह रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों किराये के कमरे में रहते थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की और साथ रह रही महिला को हिरासत में ले लिया है।

मृतक की पहचान उपमंडल चुराह के गांव सालवी निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई है। वह सरोल के घोल्टी गांव में अपनी ही पंचायत की एक महिला रितु के साथ किराये के मकान में रह रहा था।

जानकारी के अनुसार रितु कुमारी सरोल के घोल्टी में किराए के कमरे में रहती थी। महिला का नौ साल का एक बेटा और छह साल की एक बेटी है। महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह और अनिल कुमार पिछले करीब चार वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे और इस बात की जानकारी उसके पति को भी थी।

महिला का दावा है कि घटना से कुछ समय पहले अनिल कुमार उसके कमरे में आया और उसने भूख लगने की बात कहते हुए मैगी बनाने को कहा। साथ ही उसने महिला से उसकी छह वर्षीय बेटी को दूसरे कमरे में सुलाने के लिए कहा। उस समय महिला का बेटा घर पर मौजूद नहीं था।

रितु के अनुसार, जब वह अपनी बेटी को दूसरे कमरे में सुलाकर वापस आई तो उसने अनिल कुमार को फंदे से लटका देखा। उसने तुरंत अनिल को फंदे से नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन फंदा काफी कसकर बंधा होने के कारण वह उसे खोल नहीं पाई।

इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला को हिरासत में ले लिया है और हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है।

एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी के बोल 

एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि सरोल के घोल्टी में फंदा लगाकर एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और साथ रह रही महिला को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की हर पहलू से बारीकी से छानबीन की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एचपीएसईबीएल कर्मचारियों ने उठाई पुरानी पेंशन की मांग, विधायक केवल सिंह पठानियां को सौंपा ज्ञापन

शाहपुर, 12 अगस्त - नितिश पठानियांहिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत...

राजाओं के पैरों की शान, रानियां भी थीं दीवानी; अब दुनिया में छा रही चंबा की मशहूर चप्पल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के चम्बा की ऐतिहासिक पहचान...

युवा कांग्रेस नेता की पिटाई; महिलाओं से अभद्रता का आरोप, ग्रामीणों ने पकड़कर की धुलाई

हिमखबर डेस्क चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की रिपोह मिसरा पंचायत...