BREAKING: चंबा में खौफनाक घटना! पिता ने 6 साल के मासूम को रावी नदी में फेंका, तलाश में जुटी पुलिस-स्थानीय लोग

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के चंबा में रावी नदी से जुड़ा एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पिता ने अपने छह वर्षीय बच्चे को रावी नदी में फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और एएसपी चंबा दिनेश शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

पुलिस और स्थानीय लोग रावी नदी के किनारे-किनारे बच्चे की तलाश में जुटे हुए हैं। नदी के आसपास के क्षेत्र में तलाश अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने के साथ मामले की जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी चंबा दिनेश शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। पुलिस ने नदी के आसपास के क्षेत्र में बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के साथ स्थानीय लोग भी तलाश अभियान में जुटे हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी के बोल

पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बताया कि बच्चे की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटनाक्रम के संबंध में पुलिस की ओर से जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस की ओर से घटना के कारणों और अन्य परिस्थितियों को लेकर विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। बच्चे की तलाश के लिए रावी नदी के आसपास अभियान जारी है। नदी के किनारे-किनारे संभावित स्थानों पर बच्चे की तलाश की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आंगनबाड़ी के 64 पदों पर भर्ती, पात्र महिलाएं 2 सितंबर तक करें आवेदन

भटियात व डलहौजी में आंगनबाड़ी के 64 पदों पर...

हिमाचल में बारिश ने फिर जगाया ‘पागल पत्थर’, 2 नेशनल हाईवे बंद; यातायात प्रभावित

हिमखबर डेस्क मंडी जिला से गुजरने वाले दो राष्ट्रीय...

8 बीघा में अवैध भांग की खेती का पर्दाफाश, 3 लाख से ज्यादा पौधे नष्ट

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में नशा मुक्ति...

खरड़ में हिमाचल की 25 वर्षीय युवती ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में पसरा मातम

हिमखबर डेस्क पंजाब के खरड़ में हिमाचल की एक 25...