हिमखबर डेस्क
मंडी जिला से गुजरने वाले दो राष्ट्रीय उच्चमार्गों पर बारिश से आवाजाही बंद हो गई है। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर पंडोह से टकोली के बीच में कई स्थानों पर स्टोन शूटिंग के कारण वाहनों के पहिए रुक गए हैं। इसके साथ ही पठानकोट-मंडी एनएच पर उरला के पास लैंड स्लाइड होने और बारिश से पानी के साथ आए मलबे से यातायात पूर्ण रूप से बंद हो गया है।
मंडी में बारिश के कारण कुल 122 सडक़ें और 77 ट्रांसफार्मर बंद पड़े हुए हैं। जिला में रात से लगातार हो रही बारिश से जन जीवन प्रभिवित हुआ है। प्रशासनिक अमले ने हनोगी पुल के पास सडक़ की एक लेन बहाल कर दी है। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर डयोड, दवाडा और झलोगी टनल के बाहर स्टोन शूटिंग के बाद वाहनों का आवागमन रुक गया है। पंडोह टकोली बाइपास रोड हनोगी ब्रिज के पास वाहनों के आवागमन के लिए सिंगल लेन ट्रैफिक के लिए खोल दी गई है।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार इस रूट पर एकल लेन में वाहन सुचारू रूप से चल रहे हैं। डबल लेन ट्रैफिक बहाल करने के लिए मरम्मत व पुनस्र्थापन कार्य तेज़ी से जारी है। मंडी में भारी बारिश से सडक़ें और बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। मंडी में भारी बारिश के कारण जिला में सार्वजनिक सुविधाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।
जिला आपातकालीन संचालन केंद्र द्वारा जारी स्थिति रिपोर्ट के अनुसार, जिला में अवरुद्ध सडक़ों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। मंडी में अवरुद्ध सडकों का आंकडा 122 हो गया है। इनमें राष्ट्रीय राजमार्ग 2, एमडीआर सडक़ें 7 और ग्रामीण सडक़ें 113 शामिल हैं। सर्वाधिक असर सराज डिवीजन में देखने को मिला है। यहां कुल 42 बंद हैं।
थलौट डिवीजन में 41 और पधर डिवीजन में 23 सडकें बारिश के बाद मलवा आने से बंद हो गई हैं। मंडी से गुजरने वाले दो राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी बारिश के बीच यातायात बंद हुआ है। एनएच-21 झलोगी और दवाडा में तथा एनएच-154 उरला में अवरुद्ध है। बारिश से जिला में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।
जिला में अभी तक 77 ट्रांसफार्मर बंद पडे हुए हैं। इनमें थलौट में 60, मंडी में 16 और सुंदरनगर में एक डीटीआर शामिल हैं। पंडोह टकोली बाइपास रोड हनोगी ब्रिज के पास वाहनों के लिए सिंगल लेन ट्रैफिक के लिए खुल गई है। डबल लेन ट्रैफिक बहाल करने का काम जारी है। जिला प्रशासन और संबंधित विभाग बाधाएं दूर करने में जुटे हुए हैं। भारी बारिश वाले क्षेत्रों में लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

