घर उजड़ा, हौसले नहीं: चंबा की गुंजन ने TV शो ‘Kisme Kitna Hai Dum’ के 3 राउंड किए पार, अब ग्रैंड फिनाले का सपना

--Advertisement--

घर उजड़ा, हौसले नहीं: चंबा की गुंजन TV पर चमकी, अब ग्रैंड फिनाले का सपना, ‘Kisme Kitna Hai Dum’ के 3 राउंड पास, चौथे का इंतजार, जीतकर पापा का टूटा घर बनाना है लक्ष्य, संघर्ष से सफलता तक का सफर तय कर रही हैं चंबा जिले के गांव टिकरू, डाकघर गोली की बेटी गुंजन।

चम्बा – भूषण गुरुंग

26 अगस्त 2025 गुंजन और उनके परिवार के लिए एक काला दिन था। जिस सुबह गुंजन TV रियलिटी शो “Kisme Kitna Hai Dum”का ऑडिशन देने की तैयारी कर रही थी, उसी समय बादल फटने से उनके घर का आगे का हिस्सा आंखों के सामने ढह गया।

गुंजन बताती हैं, _”ऐसा लगा जैसे सिर्फ घर ही नहीं, मेरे सारे सपने भी मलबे में दब गए हों। प्रशासन ने भी कोई मदद नहीं की समझ नहीं आ रहा था कि पापा से कैसे कहूं कि मुझे ऑडिशन के लिए जाना है।”लेकिन गुंजन ने हार नहीं मानी। गरीब परिवार से होने के बावजूद मेहनत, लगन और बेहतरीन नृत्य प्रतिभा के दम पर उन्होंने शो में अपनी पहचान बनाई।

गुंजन अब तक शो के तीन राउंड सफलतापूर्वक पार कर चुकी हैं। अब चौथे राउंड के परिणाम का इंतजार है। इस राउंड में सफलता मिली तो वो ग्रैंड फिनाले में पहुंचकर चंबा और पूरे हिमाचल का नाम रोशन करेंगी।

पिता रवि कुमार होटल में काम करके घर चलाते हैं, माता रीना कुमारी घर संभालती हैं। बड़ी बहन मन्नत का सहयोग, दादा-दादी का आशीर्वाद और छोटे भाई का प्यार* गुंजन की सबसे बड़ी ताकत है। जब पहली बार परिवार ने TV पर गुंजन को डांस करते देखा तो खुशी के आंसू छलक पड़े।

गुंजन का कहना है, _”मेरा सपना है कि शो में जीतकर मिलने वाले इनाम से पापा का टूटा हुआ घर फिर से बनाऊं। मुझे सभी की दुआओं और समर्थन की जरूरत है।” गुंजन की कहानी हर उस शख्स के लिए प्रेरणा है जो मुश्किलों में भी सपनों की उड़ान नहीं रोकता।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...