कांगड़ा में 5 नई इलेक्ट्रिक बसों को मिली हरी झंडी, अजय वर्मा ने किया शुभारंभ

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम का स्वरूप बदल रहा है प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के प्रयासों से अगले वर्ष तक हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के बेड़े में 50% बसें इलेक्ट्रिक होंगी। यह उद्गार एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कांगड़ा बस स्टैंड से पांच इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी देने के कार्यक्रम के दौरान कहे।

अजय वर्मा ने विधिवत पूजा करके बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने स्वयं अधिकारियों के साथ बस का सफर भी किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कांगड़ा विधानसभा को इलेक्ट्रिक बस डिपु मिलना यहां के लोगों के लिए बड़ी सौगात है इसके लिए प्रदेश की यशस्वी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का हार्दिक आभार।

उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम का कायाकल्प किया जा रहा है जिसके चलते पथ परिवहन निगम के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसों को बड़ी संख्या में शामिल करने का कार्य किया जा रहा है, 300 इलेक्ट्रिक बसों को हिमाचल प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री द्वारा शिमला से हरी झंडी दिखाकर विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया था जिसमें से पांच इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर कांगड़ा के लोगों को आज समर्पित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा इन बसों का सफर आरामदायक है पर्यावरण को स्वच्छ रखने में यह बड़ी भूमिका निभाएंगी, पथ परिवहन निगम की आय में भी इनके शामिल होने से आर्थिक लाभ होगा क्योंकि डीजल की तुलना में इनकी लागत कम आयेगी। उन्होंने कहा आने वाले समय में जल्द 1000 और इलेक्ट्रिक बसें एचआरटीसी को मिलेंगी।

ये रहे उपस्तिथ

इस मौके पर उनके साथ खंड विकास अधिकारी पारुल कटियार, डीएम पंकज चड्ढा, आरएम साहिल कपूर, नगर परिषद अध्यक्ष सुमन वर्मा, जिला परिषद सदस्य इशांत चौधरी, उपाध्यक्ष राजकुमारी, पार्षद, विभिन्न पंचायत के प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य और कांगड़ा वासी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अगले 4 घंटों में झमाझम बारिश से भीग उठेंगे हिमाचल के यह 8 जिले, अलर्ट जारी

हिमखबर डेस्क हिमाचल में अगले 4 घंटे बारिश के लिहाज...

नाकाबंदी देख संदिग्ध ने निगला चिट्टा, इलाज के दौरान मौत; तीन साथी गिरफ्तार

जांच में 9.02 ग्राम हेरोइन, डैगर, इलेक्ट्रॉनिक कांटा सहित...

HPPSC पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती: EWS पात्रता नियमों में बड़ा बदलाव, ट्रेनी को नहीं मिलेगा आरक्षण

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती...