दिल्ली-लेह HRTC बस में 27.60 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम (एसडीटी) ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने स्वारघाट क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान दिल्ली से लेह जा रही एचआरटीसी बस की तलाशी ली। इस दौरान बस में सवार तीन लोगों के कब्जे से 27.60 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।

पुलिस ने मौके पर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ थाना स्वारघाट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी सुनील, अनिल राठी और कुल्लू निवासी नीरत सिंह पुत्र हीरू राम के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार 27 जुलाई को आरटीओ बैरियर के पास एसडीटी की टीम ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की थी। इसी दौरान दिल्ली से लेह जा रही एचआरटीसी बस को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान आरोपियों के पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि आरोपियों के संबंध अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क से हो सकते हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चिट्टा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बीमारी से परेशान CISF के सेवानिवृत्त SI ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना क्षेत्र...

नशा मुक्त युवा प्रतियोगिता में डाइट धर्मशाला का जलवा, प्रशिक्षुओं ने बिखेरा प्रतिभा का परचम!

हिमखबर डेस्क मेरा भारत केंद्र द्वारा "नशा मुक्त युवा" अभियान...

दोपहर को कॉलेज से निकले, फिर लौटे नहीं, ब्यास किनारे मिले 2 छात्रों के बैग, सर्च ऑपरेशन जारी

हिमखबर डेस्क देहरा में सोमवार दोपहर घटी एक रहस्यमय घटना ने...